MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

SSC CHSL 2025 : टियर 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, नवंबर में परीक्षा, इस तारीख से कर पाएंगे सेल्फ स्लॉट सेलेक्शन के लिए आवेदन

अब अभ्यर्थी खुद एग्जाम सिटी, शिफ्ट और एग्जाम डेट चुन सकते हैं। इसके लिए 22 से 28 अक्टूबर से बीच लॉगइन करने का मौका मिलेगा।।
SSC EXAM 2026

SSC CHSL Tier 1 Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) की नई तिथि घोषित कर दी है ।परीक्षा का आयोजन 12 नंवबर से किया जाएगा।बता दे कि 8 से 18 सितंबर के बीच परीक्षा होनी थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था। एग्जाम का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 3131 पदों पर भर्ती होना है।

खुद चुन पाएंगे एग्जाम सिटी और डेट

  • खास बात ये है कि इस बार आयोग द्वारा कैंडिडेट्स को अपना पसंदीदा एग्जाम सिटी, शिफ्ट और तारीख चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा। अभ्यर्थी 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी पसंद चुन सकते हैं।
  • पोर्टल में लॉग इन करने पर, कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान चुने गए तीन शहरों में अलग-अलग तारीखों और शिफ्ट में उपलब्ध स्लॉट दिखाए जाएंगे।जो उम्मीदवार क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें तारीख और शिफ्ट के कम ऑप्शन मिलेंगे।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा की तिथि, शहर और शिफ्ट सोच-समझकर चुनें, क्योंकि एक बार चयन हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।सिटी स्लिप के बाद अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से करीब 4 दिन पहले अपने सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
  • सीएचएसएल के एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट और इंग्लिश लैंग्वेज से 25-25 सवाल आएंगे। यानी कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी। जिसकी समय अवधि 60 मिनट की होगी। जो अभ्यर्थी टियर 1 को क्वालिफाई करेंगे, वो अगले स्टेज  टियर 2  के लिए सफल होंगे।

SSC CHSL एग्जाम सिटी स्लिप: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in सर्च करें।
  • Notice Board में आपको इससे संबंधित नोटिस मिलेगा। आप चाहें तो इसे चेक कर सकेंगे।
  • अब आपको यहां SSC CHSL Exam 2025 City Slip Download का ऑप्शन मिलेगा।
  • इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स भर दें।
  • सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी आ जाएगी।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Self_Check_notice18102025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
SSC CHSL 2025 : टियर 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, नवंबर में परीक्षा, इस तारीख से कर पाएंगे सेल्फ स्लॉट सेलेक्शन के लिए आवेदन - MP Breaking News