SSC CHSL Result: एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, प्रशांत शर्मा ने किया टॉप, ऐसे चेक करें रिजल्ट

ssc chsl result 2024

SSC CHSL Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय भर्ती परीक्षा (एसएससी सीएचएसएल) का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार दोनों टियर की परीक्षाओं में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जानकारी की जरूरत पड़ेगी।

टॉप-5 कैंडीडेट्स के नाम

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में कुल 1211 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। प्रशांत शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर राजेश कुमार कौरा, तीसरे स्थान पर सुदर्शन नायक, चौथे स्थान पर देवेन्द्र कुमार और पांचवें स्थान पर हेतराम हैं।

परीक्षा के बारे में

टियर-2 परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2023 से 10 जनवरी 2024 तक हुआ था। 14,548 कैंडीडेट्स को टियर-2 परीक्षा (टायपिंग टेस्ट)के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया था। वहीं 1679 उम्मीदवार डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट में शामिल हुए थे। टियर-1 परीक्षा का परिणाम 27 सितंबर को घोषित हुआ था, 17,495 उम्मीदवारों को लिस्ट 1 और लिस्ट 2 के लिए 1307 उम्मीदवारों शॉर्ट लिस्ट किया गया था। एडीशनल टियर 1 रिजल्ट 12 दिसंबर को घोषित हुआ था, 145 उम्मीदवारों का चयन टियर 2 के लिए हुआ था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले  स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • CHSL Final Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ़ दिखेगा।
  • अपना नाम चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews