उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, SSC CHSL टियर-2 फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें स्टेप्स 

एसएससी सीएचएसएल का स्कोरकार्ड जारी हो चुका है। रिजल्ट पिछले महीने ही घोषित हो चुके थे। अंतिम उत्तर कुंजी भी उपलब्ध हो चुकी है। आइए जानें इसे डाउनलोड कैसे करें?
ssc chsl 2024

SSC CHSL 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने 6 मार्च बुधवार को कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। टियर-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर अपना स्कोर कर सकते हैं। आंसर-की और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। यह सुविधा एक निर्धारित समय के लिए ही उपलब्ध होगी।

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई से लेकर 11 जुलाई के बीच हुआ था। टियर-2 परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर 2024 को देशभर के विभिन्न शहरों में हुआ था। 4 फरवरी तक विकल्प सह-वरीयता फॉर्म भरने की अंतिम तारीख थी। परिणाम 18 फरवरी 2025 को घोषित किए गए थे। अब सभी उम्मीदवारों का फाइनल मार्क्स उपलब्ध हो चुके हैं।

20 मार्च तक उपलब्ध रहेगी सुविधा 

एसएससी सीएचएसएल स्कोरकार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी 20 मार्च तक ही उपलब्ध रहेगी। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय के उत्तर कुंजी, रिस्पांस शीट और स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट  करने की सलाह दी है।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  •  होम पेज पर नोटिस के सेक्शन में जाकर “सीएचएसएल 2024 फाइनल अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और मार्क्स” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ पेज खुलेगा। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब फाइनल आंसर-की और स्कोर कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews