जारी हुआ SSC CHT भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 2145 उम्मीदवार चयनित, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स 

एसएससी सीएचटी पेपर-1 रिजल्ट घोषित हो चुका है। पेपर-2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट और कट-ऑफ भी जारी हो चुका है। आइए जानें उम्मीदवार कैसे परिणाम चेक करें?
ssc cht 2024

कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइन्ड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा पेपर-1 का परिणाम (SSC CHT Result 2024) जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने कैटेगरी-वाइज़ कट-ऑफ भी जारी किया है। अगला चरण पेपर-2 (डिस्क्रिप्टिव) का होगा।

एसएससी जेएचटी परीक्षा का परिणाम पीडीएफ़ फॉर्म में जारी हुआ है। इसमें चयनित उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी और माता-पिता का नाम दिया गया है। कुल 2145 उम्मीदवार का चयन पेपर-2 के हुआ है।

कितना है कट-ऑफ? (SSC JHT 2024) 

एसएस सीएचटी पेपर-1 के लिए जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और अन्य उम्मीदवारों के लिए 20% है। इस साल जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 150.75 है, ईडब्ल्यूएस के लिए 131.25, एसी के लिए 126.75, एसटी के लिए 96.50 और ओबीसी के लिए 150.75 है।

कई उम्मीदवार के रिजल्ट पर लगी रोक

आयोग ने विभिन्न कारणों से तीन उम्मीदवार के रिजल्ट से रोक लगाया है। एसएससी परीक्षा में वंचित होने के कारण तीन उम्मीदवारों का परिणाम संसाधित नहीं किया गया है। इनका रोल नंबर भी एसएससी ने जारी किया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।
  • कम्बाइन्ड हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 पेपर 1 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ दिखेगा। इसमें अपना रोल नंबर और नाम चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार परिणाम का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

दिसंबर में हुई थी परीक्षा

एसएससी सीएचटी भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 9 दिसंबर 2024 को कंप्यूटर बेस्ड मोड में किया गया था। विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती होने वाली है।

एसएससी सीएचटी पेपर-2 के बारे में

एसएससी सीएचटी पेपर 2 में ट्रांसलेशन और निबंध के प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 200 होगा। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी और इंग्लिश दोनों होगा। इसका आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट  विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews