SSC CHT 2025: एसएससी सीएचटी पेपर-1 की अंतिम आंसर की जारी, रिस्पॉन्स शीट व स्कोरकार्ड भी देखें, जानें कब तक खुली रहेगी विंडो

SSC CHT 2025 Exam: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर पेपर-1 की अंतिम उत्तरकुंजी, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक सकते हैं।
ssc

अभ्यर्थियों के लिए अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2025 पेपर-1 (SSC CHT 2025 Paper 1 Final Answer Key) की अंतिम उत्तरकुंजी 30 दिसंबर, शाम 06:00 बजे जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स/स्कोरकार्ड भी अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अंतिम उत्तरकुंजी, रिस्पॉन्स शीट और प्राप्त अंक देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी 30 दिसंबर, 2025 (शाम 06:00 बजे) से 29 जनवरी, 2026 (शाम 06:00 बजे) तक अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं। आयोग ने 04 नवंबर, 2025 को पेपर-I का परिणाम घोषित किया था।

महत्वपूर्ण सूचना

आयोग ने जारी सूचना में कहा है कि, “अभ्यर्थी अपनी अंतिम उत्तरकुंजी के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स/स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि तय समय के बाद यह उपलब्ध नहीं होंगे।” भविष्य में किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। बता दें कि संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 में चयनित होने वालों को जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (जेटीओ), जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (जेएचटी) और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (एसएचटी) के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

SSC CHT Answer Key 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • यहां आपको होमपेज पर Answer Key/Result से जुड़ा लिंक मिलेगा।
  • SSC CHT 2025 Paper-1 Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग-इन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉग-इन करने के बाद आपकी अंतिम उत्तर कुंजी, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • भविष्य के लिए इन्हें डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट आउट भी निकाल लें।

SSC CHT Final Answer Key 2025

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews