इस दिन आएगा SSC CPO पेपर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड, तारीख घोषित, एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एसएससी सीपीओ परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो गई है। एडमिट कार्ड के लिए तारीख भी घोषित हो चुकी है। परीक्षा 6 मार्च को है। आइए जानें कैसे प्रवेश पत्र और सिटी स्लिप डाउनलोड करें और इसका क्या महत्व है?
SSC CPO 2024

एसएससी सीपीओ पेपर-2 भर्ती परीक्षा (SSC CPO 2024) का आयोजन 8 मार्च 2025 को होने वाला है। इसमें पेपर-1 में चयनित उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने एडमिट कार्ड की संभावित तारीख घोषित कर दी है। एग्जाम सिटी स्लिप भी उपलब्ध हो चुकी है। इसे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप “एडमिट कार्ड” नहीं है। इसमें उन शहरों में नाम शामिल होते हैं, जहां परीक्षा आयोजित होगी। ताकि उम्मीदवार एग्जाम सेंटर पहुँचने के लिए यात्रा की तैयारी और अन्य व्यवस्थाएं कर पाए। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम और पता के साथ-साथ समय और तारीख उपलब्ध होगी।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक एसएससी सीपीओ पेपर-2 एडमिट कार्ड 6 मार्च 2025 को उपलब्ध होगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर, विषय, एग्जाम गाइडलाइंस, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र की जानकारी उपलब्ध होगी। आयोग ने कहा, “यह एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर निरीक्षक द्वारा एसएससी के रिकॉर्ड में रूप में रखा जाएगा। इसलिए इसे सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।”

ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर Login/Register के लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजरनेम/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप/एडमिट कार्ड नजर आएगा।
  • इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवारों को शहर सूचना पर्ची/प्रवेश पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर रखने की सलाह दी जाती है।

24 हजार से अधिक उम्मीदवार एग्जाम में होंगे शामिल

आयोग ने पिछले महीने ही एसएससी सीपीओ PET/PST का रिजल्ट घोषित किया था। पेपर-1 के बाद 83,614 उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किया गया था। 24,190 फिजिकल टेस्ट में सफल हुए, जो पेपर-2 में शामिल हो सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews