SSC : दिल्ली पुलिस और CAPFs एसआई भर्ती के फाइनल मार्क्स और स्टेटस जारी, 23 अगस्त तक कर सकते हैं डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CPO SI 2024 परीक्षा का फाइनल स्कोरकार्ड और अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। सभी सफल और असफल उम्मीदवार अब 23 अगस्त 2026 तक अपने विषयवार अंक और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों में सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के लिए आयोजित परीक्षा के अभ्यर्थियों के फाइनल मार्क्स और स्टेटस 24 जुलाई को जारी कर दिए हैं। योग्य और अयोग्य दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थी 23 अगस्त 2026 शाम 6:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसका प्रिंटआउट ले लें। अंक देखने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

आयोग ने बताया कि दिल्ली पुलिस एवं CAPFs सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट 20 अक्तूबर 2025 को घोषित किया गया था। इसके बाद संशोधित परिणाम 26 नवंबर 2025 को जारी किया गया था।  एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा 2024 के तहत टियर-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा), शारीरिक सहनशक्ति/मापदंड परीक्षण (PET/PST), टियर-2 और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME) का आयोजन किया गया था। अब उम्मीदवारों के फाइनल अंक और स्टेटस उपलब्ध करा दिए गए हैं। अंतिम चयन सूची में शामिल उम्मीदवारों को जल्द ही संबंधित विभागों द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी आगे की जानकारी प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • SSC CPO 2024 Final Marks/Status लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर अपना स्कोरकार्ड देखें।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews