SSC CPO पेपर 1 भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक, PET/PST पर भी अपडेट, जानें डिटेल

एसएससी सीपीओ पेपर 1 का रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ssc cpo result

SSC CPO 2024 Result: कर्मचारी चयन आयोग ने सीपीओ पेपर 1 भर्ती परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के तहत दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टरों पदों पर भर्ती की जाएगी। एग्जाम 27 जून से 29 जून तक आयोजित किया था। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। परिणाम को लेकर आयोग ने अहम नोटिस भी जारी किया है।

एसएससी ने पीडीएफ़ फॉर्म में रिजल्ट जारी किया है। लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं, जो PET/PST परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। कुल 7335 महिला उम्मीदवारों का चयन अगले चरण के लिए हुआ हैं। वहीं पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 76278 है। दिल्ली पुलिस विभाग के लिए कुल 188 पुरुष उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (Steps to check result)

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब Quick Links के सेक्शन में जाकर “Result” के ऑप्शन को चुनें।
  • फिर SSC CPO Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ़ खुलेगा।
  • अपना रोल नंबर और नाम चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

पीईटी/पीएसटी को लेकर एसएससी की सलाह (SSC CPO PET/PST)

बता दें एसएससी सीपीओ पेपर 1 में चयनित उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा, जिसका आयोजन सीएपीएफ करेगा। नोटिस के मुताबिक जल्द ही फिजिकल का शेड्यूल जारी हो सकता है। आयोग ने उम्मीदवारों नियमित तौर पर कमीशन के क्षेत्रीय कार्यालय की वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी है। अगला चरण पेपर 11 का होगा।

30 उम्मीदवारों के रिजल्ट पर रोक 

इस साल कर्मचारी चयन आयोग सीपीओ भर्ती परीक्षा के तहत 4187 पदों पर भर्ती करने वाला है। आयोग ने 30 उम्मीदवारों के रिजल्ट पर रोक लगा दी है। आयोग ने सामान्यीकृत परिणामों का इस्तेमाल किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews