SSC CPO 2023: एसएससी सीपीओ की आन्सर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 9 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति

SSC CPO 2023: एसएससी सीपीओ की आन्सर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 9 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति

SSC CPO Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीपीओ पेपर की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आन्सर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

5 अक्टूबर को हुआ था परीक्षा का समापन

एसएससी सीपीओ पेपर 1 का आयोजन 3 अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर तक देश के विभिन्न शहरों में किया गया था। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। 7 अक्टूबर शनिवार को आयोग ने आन्सर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार वर रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए उत्तर-कुंजी का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं।

9 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति

आपत्ति दर्ज करने के लिए 7 से 9 अक्टूबर, 2023 की तारीख निर्धारित की गई है। प्रत्येक प्रश्न को चैलेंज करने के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसके बाद ही फाइनल आन्सर-की जारी होगी। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में या नंबर महीने के शुरुआती दिनों में रिजल्ट की घोषणा हो सकती है।

आन्सर-की डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “दिल्ली पुलिस और CAPF सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 1 के आन्सर-की” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पीडीएफ़ को खोलें और इसे अच्छे से चेक करें।
  • इस लिंक से आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट को जरूर डाउनलोड करें, क्योंकि एक निर्धारित तारीख के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews