SSC Recruitment: 7500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

SSC Bharti

SSC Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) जल्द ही दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर शुक्रवार से आवेदन कर कर पाएंगे। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। उम्मीदवार अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करते रहें।

वैकेंसी और परीक्षा

केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद के बयान के मुताबिक इस बार 7547 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल परीक्षा के आधार पर होगा। 14, 16, 20, 21, 22, 23, 28, 29, 30 नवंबर और 1, 4 और 5 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन होगा। लिखित परीक्षा में चयनित कैंडीडेट्स को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

पात्रता

आवेदन के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। 12वीं पास उम्मीदवार भर्ती के लिए अप्लाइ कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें, जो जल्द ही जारी होगा।

आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली पुलिस में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 30 सितंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। जिसके लिए समान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडबल्यूडी कैटेगरी के कैंडीडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 50 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews