SSC Recruitment 2023 : उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका, 3200 पदों पर निकली है भर्तिया, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply, जानें डिटेल्स

ssc recruitment

SSC Delhi police CAPF SI Bharti 2023 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका है। आयोग ने सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल 1800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आखिरी तारीख 15 अगस्त है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है ।वही आवेदन पत्र सुधार विंडो 16 से 17 अगस्त, 2023 तक खुली रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर 2023 के लिए निर्धारित है। हालांकि एग्जाम का विस्तृत शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर बाद में जारी किया जाएगा।

SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2023

कुल पद- 1876

पदों का विवरण

  • एसआई दिल्ली पुलिस-पुरुष: 109 रिक्तियां
  • एसआई दिल्ली पुलिस-महिला: 53
  • सीएपीएफ में एसआई (जीडी): 1714

आयु सीमा– इन पदों के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 1 अगस्त को 20-25 साल के बीच है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी। आयु सीमा में जुड़ी अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

योग्यता– इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष है। जो अभ्यर्थी स्नातक डिग्री या समकक्ष परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास कट ऑफ तिथि (15 अगस्त) या उससे पहले डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क– अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 100 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को आवेदन का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करें।
  2. यहां होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन विंडों के माध्यम से लॉगिन क्रेडेन्शियल तैयार करें।
  4. लॉगिन करके दिल्ली पुलिस या सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर 2023 के लिए फॉर्म भरें।
  5. सबमिट किया गया फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

SSC JE Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा की आखिरी तारीख 16 अगस्त है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कुल पद-  1324 पदों

आयु सीमा – न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट प्रदान किया जाएगा।

योग्यता- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग ने ग्रेजुएशन डिग्री और कुछ चयनित पदों के लिए डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) की डिग्री होगा अनिवार्य होगा।

आवेदन शुल्क – एसएससी जेई 2023 का आवेदन शुल्क 100 रुपए है। महिला अभ्यर्थियों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों से आवेदन का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

कहां होगी नियुक्ति- चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न संस्थानों और मंत्रालय में होगी।

परीक्षा अपडेट- स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी जेई परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। 9, 10 और 11 अक्टूबर को परीक्षा का आयोजण देश के विभिन्न शहरों में होगा। एग्जाम ऑनलाइन मोड में होगा। अभ्यर्थियों का चयन दो पेपर में प्राप्त किए गए स्कोर के आधार पर होगा। पेपर 1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड (CBT Mode) होगा। वहीं दूसरा पेपर डिस्क्रिप्टिव टेस्ट का होगा।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
– इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
– फिर लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
– फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews