SSC Delhi Police Recruitment 2022 : पुलिस ड्राइवर पदों के लिए आज जारी होगा नोटिस, ऐसे करे आवेदन

SSC Delhi Police Recruitment 2022 : पुलिस ड्राइवर पदों के लिए आज जारी होगा नोटिस, ऐसे करे आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC Delhi Police) की तरफ से आज दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2022 (SSC Delhi Police Driver Recruitment 2022) का नोटिस जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए मौके ढूंढ रहे है, वह अधिसूचना जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से फॉर्म भर सकते हैं। इस पद के लिए 12वीं पास और देश के किसी भी राज्य से उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

हालांकि, एसएससी की तरफ से पद की संख्या को लेकर तस्वीर साफ नहीं की गई है। साफ जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। रिलीज होने के बाद नोटिस यहां चेक किया जा सकता है।

ये भी पढ़े … पुरुषों का समर्थन ना मिलने पर महिलाओं ने किया सेक्स स्ट्राइक का ऐलान!

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा, जिसकी तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में इसे आयोजित कराया जा सकता है।

ये है लास्ट डेट –

एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर के इन पदों (SSC Delhi Police Driver Recruitment 2022) पर अप्लाई करने की आखिरी डेट (Last date) 26 जुलाई 2022 है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews