SSC Exam 2023: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, जल्द घोषित होंगे एसएससी MTS-CGL के परिणाम, ऐसे करें चेक

ssc recruitment

SSC Exam Results 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार “ssc.nic.in” पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं एसएससी MTS और एसएससी CGL परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब भी रिजल्ट का इंतजार है। आयोग जल्द ही सीजीएल और एमटीएस-हवलदार परीक्षा का परिणाम जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा। हालांकि अब तक परीक्षा की तारीख को लेकर स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कोई घोषणा नहीं की है।

परीक्षा के बारे में

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक दो शिफ्टों में हुआ था। इस बार CGL 2023 के लिए 7500 पदों पर भर्ती होगी। वहीं मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों के लिए 12523 पद रिक्त हैं। एमटीएस-हवलदार पदों के लिए 13 जून से 20 जून तक एग्जाम आयोजित हुए थे। दोनों ही परीक्षाओं की आन्सर-की जानकारी हो चुकी है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

GD Constable, एमटीएस और सीजीएल का रिजल्ट चेक करने के लिए डेट ऑफ बर्थ और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब MTS-Havaldar/CGL/GD Constable रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ़ खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आप चाहे तो भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews