जारी हुआ SSC GD भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ, 44 हजार से अधिक उम्मीदवार चयनित, ऐसे करें चेक

एसएससी जीडी का रिजल्ट स्टाफ सिलेक्शन आयोग ने पीडीएफ़ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। कई उम्मीदवारों के परिणाम पर रोक लगी ही। PET/PST एगहम 23 सितंबर से 14 नवंबर तक हुआ थ। 
SSC GD 2024

SSC GD 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और कट ऑफ जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in  पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। एसएससी के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक 44000 से अधिक उम्मीदवार चयनित किए गए हैं। जिसमें से पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 39,375 और महिला उम्मीदवारों की संख्या 4891 है।

आयोग ने 50 उम्मीदवारों को रिजल्ट से वंचित किया है। वहीं 50 कैंडीडेट्स के रिजल्ट पर रोक लगाई है। बीएसएफ में 12076, सीआईएसफ में 13332, सीआरपीएफ में 9410, एसएसबी में 1926, आईटीपीबी में 6287, असम राइफल्स में 2990 और एसएसएफ में 296 पदों पर होगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (SSC GD Result 2024) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर “Result” के टैब को चुनें।
  • अब नियुक्ति के लिए चयनित उम्मीदवार की लिस्ट पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसमें रोल नंबर या नाम चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

कितना है कट-ऑफ? ( SSC GD Cut Off) 

  • जनरल/ओबीसी- 30 से 35%
  • ईडब्ल्यूएस- 30 से 35%
  • एससी/एसटी- – 25 से 30%
  • एक्स सर्विसमैन- 25 से 30% है।

एसएससी जीडी परीक्षा कब हुई थी? (SSC Recruitment)

एसएससी जीडी परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड में 20 फरवरी से लेकर 7 मार्च और 30 मार्च को तक देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया था। परिणाम 10 जुलाई 2024 को जारी हुए थे। इस दौरान 3,51,176 उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट (PST/PET) के लिए हुआ था। फिजिकल टेस्ट का आयोजन सीएपीएफ द्वारा 23 सितंबर से लेकर 14 नवंबर 2024 के बीच हुआ था। जिसके परिणय आ गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews