27 अप्रैल से SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू, शेड्यूल जारी, उम्मीदवारों को बुक करना होगा स्लॉट

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। एग्जाम चार अलग-अलग विंडो में होगा। जिसमें से कोई एक चुनने का विकल्प उम्मीदवारों को मिलेगा। यह सुविधा निर्धारित समयसीमा के लिए मिलेगी। 
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने 11 अप्रैल को एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख (SSC GD Exam Dates) घोषित कर दी है। एग्जाम 27 अप्रैल से लेकर में मई 2026 के आखिरी तक देश भर के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल से संबंधित नोटिस भी एसएससी द्वारा जारी किया गया है। जिसमें उम्मीदवारों को कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 विंडो में होगा। आयोग इस बार सप्ताह के प्रेफरेंस को चुनने का ऑप्शन दे रहा है। उम्मीदवार किस सप्ताह के विंडो को सेलेक्ट करेंगे, उनकी परीक्षा इसी बीच शेड्यूल की जाएगी। परीक्षा के 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।

कब तक मिलेगी सुविधा?

यह कदम परीक्षा की प्रक्रिया को और भी आसान बनाने के लिए उठाया गया है। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके एग्जाम विंडो के लिए अपने पसंद सेलेक्ट कर सकते हैं। यह सुविधा 11 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/  विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कब होगी परीक्षा? 

  • पहला सप्ताह- 27 अप्रैल से 2 मई 2026
  • दूसरा सप्ताह- 4 मई से लेकर 9 मई 2026
  • तीसरा सप्ताह- 18 मई से लेकर 23 मई
  • चौथा सप्ताह- 24 मई से लेकर 30 मई 2026

25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती 

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा के तहत उम्मीदवारों की नियुक्ति सीआरपीएफ एवं एसएसएस में  कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) पदों पर होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक जारी थी। कुल 25,487 पदों पर भर्ती होने वाली है। महिलाओं के लिए 2020 और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 23,467 पद खाली हैं।

जनरल के लिए 11,102, ईडब्ल्यूएस के लिए 2605, ओबीसी के लिए 5765, एसटी के लिए 2313 और एससी के लिए 3702 पद खाली हैं। बीएसएफ में 616, सीआईएसफ में 14,595, सीआरपीएफ में 5,490, एसएसबी में 1764, आईटीबीपी में 1292 , असम राइफल्स में 1706 और एससी में 23 पद खाली हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा कुल 160 अंक की होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। प्रत्येक उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews