SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 4 फरवरी से शुरू, गाइडलाइंस जारी, अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल, देखें खबर 

एसएससी जीडी परीक्षा के लिए एडमिट और दिशानिर्देश जारी हो चुके हैं। एग्जाम के दिन उम्मीदवारों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। आइए जानें अभ्यर्थी क्या करें और क्या नहीं?
ssc gd 2025

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 4 फरवरी से शुरू होने वाली है। इसका समापन 25 फरवरी 2025 को होगा। ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर एडमिट कार्ड भी उपलब्ध हो चुके हैं।

प्रवेश पत्र के साथ-साथ परीक्षा (SSC GD Exam 2025) से संबंधित गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है। इन नियमों का पालन उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान करना होगा। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

देशभर के विभिन्न शहरों में 4 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित होगी। कुल 39,481 पदों पर भर्ती होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:10 बजे से 10:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट सुबह 12:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक चलेगी। तीसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक और चौथी शिफ्ट शाम 5:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक चलेगी।

उम्मीदवार जरूर रखें इन बातों का ख्याल

  • उम्मीदवारों को सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी अपने साथ ले जाएं। डिजिटल कॉपी स्वीकार नहीं किया जाएगा। एडमिट कार्ड का फोटोग्राफ स्पष्ट और साफ होना चाहिए।  इसमें दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) वेरीफिकेशन के लिए जरूर ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित होंगे। l
  • पेन-पेंसिल, पेपर, किताब, नोटबुक इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षा के दिन उम्मीदवार सिंपल और आरामदायक कपड़े। मेटल एक्सेसरीज़ न पहनें। चप्पल या सैंडल उम्मीदवार पहन सकते हैं।
  • परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षक के निर्देश के बिना एग्जाम हॉल से बाहर न निकलें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर लॉगइन/रजिस्टर मॉड्यूल के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में कैंडीडेट्स प्रवेश पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews