SSC GD Constable 2025: जल्द आएगा जीडी कॉन्स्टेबल का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक, 53690 पदों पर होना है भर्ती, जानें नई अपडेट

कर्मचारी चयन आयोग किसी भी वक्त एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
ssc

SSC GD Constable Result 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2025 का रिजल्ट जल्द जारी किया सकता है । रिजल्ट के साथ कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट भी आने की उम्मीद है। सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53,690 पदों को भरा जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2025 अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, वह आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

फरवरी में हुई थी परीक्षा

  • एसएससी ने जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 4 से 25 फरवरी, 2025 की अवधि में किया था।आयोग ने 4 मार्च को अस्थाई आंसर की जारी की, और 9 मार्च 2025 तक उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित कीं।
  • इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क और भाषा (अंग्रेजी/हिंदी) से प्रश्न पूछे गए थे।परीक्षा में एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर शामिल था जिसमें 80 प्रश्न थे, जिनमें से प्रत्येक 2 अंकों का था।
  • परीक्षा 60 मिनट तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं (असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।

संशोधित वैकेंसी डिटेल्स :

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) – 16,371
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) – 16,571
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) – 14,359
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB) – 902
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) – 3,468
  • असम राइफल्स (AR) – 1,865
  • सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) – 132
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) – 22
  • कुल पदों की संख्या : 53,690

SSC: कैसे किया जाएगा चयन?

  • एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और मेडिकल टेस्ट/डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन भी शामिल हैं
  • रिजल्ट के साथ आयोग कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी करेगा। कट-ऑफ पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार जारी किए जाएंगे।
  • लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), चिकित्सा परीक्षण और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

SC GD Constable Result 2025:ऐसे चेक करें नतीजे

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “SSC GD Result 2025: List of Candidates Qualified for PET/PST” का चयन करें।
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर (Ctrl + F) खोजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को सेव या प्रिंट कर लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews