इस दिन आएगा SSC GD भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, नोट कर लें तारीख, अहम नोटिस जारी, पढ़ें पूरी खबर

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 4 फरवरी से शुरू होने वाली है। एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे। 26 जनवरी को डिटेल शेड्यूल उपलब्ध होगा।
ssc gd 2025

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड के लिए संभावित तारीख घोषित कर दी गई है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक 26 जनवरी 2025 रविवार को परीक्षा का डिटेल शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जारी होगा।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक एसएससी जीडी एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी होगी। वहीं परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले एडमिशन सर्टिफिकेट यानी प्रवेश पत्र जारी होंगे। नोटिस में आयोग ने कहा, “10 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 1 फरवरी 2025 को जारी होंगे। वहीं एडमिट कार्ड 6 फरवरी 2025 को जारी होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट (SSC GD Exam Admit Card)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएँ।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें। एसएससी जीडी एग्जाम एडमिट कार्ड के विकल्प को चुनें।
  • लॉग इन मॉड्यूल खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में ई-एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट जरूर निकाल लें।

कब आयोजित होगी परीक्षा?

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा का आयोजन 4,5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी को देश भर के विभिन्न शहरों में होगा। 2 जनवरी को आयोग ने परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी किया था। इस साल कल 39481 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 35612 और महिलाओं के लिए 3869 पद रिक्त हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews