SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी स्किल टेस्ट अक्टूबर में होगा, ये है तारीख, जानें डिटेल्स

SSC: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी स्किल टेस्ट 11 अक्टूबर को होगा, कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, सीबीटी में सफल हुए अभ्यर्थी हो सकेंगे शामिल, एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा 30 सितंबर से, एडमिट कार्ड हुए जारी
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) ने ग्रेड ‘C’ स्टेनोग्राफर भर्ती (स्टेनोग्राफर्स लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025, LDCE ) के स्किल टेस्ट की तारीख घोषित कर दी है। स्किल टेस्ट 11 अक्टूबर 2026 को होगा। स्किल टेस्ट से संबंधित एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र के निर्देश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें। संभावना है कि 7-8 अक्टूबर के आसपास एडमिट जारी हो सकते हैं। कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही इस स्किल टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।  ग्रेड ‘C’ पदों के लिए उम्मीदवारों को 100 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का डिक्टेशन दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

अंतिम चयन कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के स्कोर, स्किल टेस्ट पास करने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार स्किल टेस्ट में शामिल नहीं होंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान का मकसद केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में स्टेनोग्राफर के पदों को भरना है।

30 सितंबर से SSC CGL 2026

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय कंप्यूटर आधारित टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड सोमवार, 28 सितंबर को जारी कर दिए गए हैं, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) से निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल के जरिए डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी और परीक्षा का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा की तारीख, केंद्र का पता, पाली और निर्देश, रिपोर्टिंग समय, प्रवेश बंद होने का समय, अभ्यर्थी की तस्वीर और अन्य विवरण की जानकारी दी जाएगी।

इस वर्ष इस परीक्षा में 30.94 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन 4 पालियों में करवाया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11:45 से दोपहर 12:45 बजे तक, तीसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से 3:30 बजे तक और चौथी पाली की परीक्षा शाम 5:15 से 6:15 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से 10,731 पदों को भरा जाना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews