SSC Recruitment 2024: जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

AIIMS jobs 2026

SSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्त्वपूर्ण खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से मैकेनिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के विभिन्न पदों पर जूनियर इंजीनियर के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

SSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 अप्रैल और आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए अंतिम तारीख 19 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन करते समय हुई गलतियों को सुधारने के लिए 22-23 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक SSC JE पेपर 1 की परीक्षा 4-6 जून 2024 के बीच आयोजित होगी।

कुल पद- 966

शैक्षणिक योग्यता

SSC में जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर एक बार जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

CPWD & CWC पद

  • अधिकतम आयु- 32 साल

अन्य पद

  • अधिकतम आयु- 30 साल

आवेदन शुल्क

SSC द्वारा शुरू जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, पीएच और सभी श्रेणी के महिला वर्ग के उम्मीदवारों के आवदेन शुल्क के भुगतान के लिए छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews