अभ्यर्थियों को SSC की चेतावनी, अहम नोटिस जारी, भर्ती परीक्षा में भूलकर भी न करें ये गलती, वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई 

एसएससी ने परीक्षा में होनी वाली अवैध गतिविधियों को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। आयोग ने उम्मीदवारों को अलर्ट किया है।
ssc exam

SSC Notice: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी भर्ती में कदाचार को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को चेतावनी भी दी है। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अवैध गतिविधियों में शामिल पाया जाता है। तो आयोग उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक नोटिस के मुताबिक यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी रूप से परीक्षा की विषय-वस्तु का खुलासा, प्रकाशन, पुनरुत्पादन, प्रेषण भंडारण  में सहायता करता हुआ पाया जाता है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की वह पूरी जानकारी हो या आंशिक,  मौखिक या लिखित। इलेक्ट्रॉनिक या यांत्रिक माध्यम परीक्षा में दिए गए कच्चे कागजात को ले जाता हुआ पाया जाता है। परीक्षा की विषय-वस्तु को और अनाधिकृत रूप से अपने पास रखता है तो उसे गंभीर कदाचार माना जाएगा। उसे परीक्षा से वंचित उसे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

एसएस सी क्यों जारी किया अलर्ट? (SSC Recruitment Exam Malpractices)

आयोग ने यह अलर्ट एसएससी क्लर्क 2024 में व्यापक अनियमितताओं के मामले के बाद  जारी किया है। ताकि परीक्षा की अखंडता और सुरक्षा को बनाए कायम रखा जा सके। इतना ही नहीं एसएससी के  संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्ति सोशल मीडिया जैसे कि यूट्यूब, X, फ़ेसबुक इत्यादि के जरिए अवैध गतिविधियों और कदाचार में शामिल है। ऐसे अभ्यर्थियों या संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी । यदि जरूरत पड़े तो इन मामलों की सूचना पुलिस को भी दी जाएगी।

26 सितंबर तक एसएससी सीजीएल परीक्षा (SSC CGL 2024)

बता दें कि फिलहाल आयोग द्वारा आयोग एसएससी सीजीएल परीक्षा टियर-1 का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम केंद्रों पर किए गए हैं।  परीक्षा  26 सितंबर 2024 को समाप्त होगी। वहीं 30 नवंबर से एसएससी एमटीएस टियर  1 की परीक्षा शुरू होगी , जो 14 नवंबर तक चलेगी।

ssc

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews