SSC JE 2025 Final Result: एसएससी जूनियर इंजीनियर का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें चेक

SSC JE Final Result 2025: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 1731 अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में प्रोविजनल आवंटन मिला है।
ssc je exam

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) का फाइनल रिजल्ट 3 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर  नतीजे चेक सकते हैं। फाइनल मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, कैटेगरी, रैंक सहित अन्य डिटेल दर्ज शामिल है।

साथ ही विभिन्न केंद्रीय विभागों में कुल 1731 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से पद आवंटित किए गए हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया संबंधित विभागों की ओर से पूरी की जाएगी।

एसएससी ने मेरिट, उम्मीदवारों की वरीयता (Preference) और स्लाइडिंग प्रक्रिया के दौरान चुने गए FIX तथा FLOAT विकल्पों के आधार पर अंतिम आवंटन किया। इसमें FIX विकल्प चुनने वाले 585, FLOAT विकल्प चुनने वाले 1028 और अनुपस्थित अभ्यर्थियों की रिक्तियों पर नया आवंटन 118 को दिया गया है।

एसएससी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार कुल 1731 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें से एससी के 270, एसटी वर्ग के 122 उम्मीदवारों, ओबीसी वर्ग से 432 अभ्यर्थियों, ईडब्ल्यूएस वर्ग से 127 उम्मीदवारों और अनरिजर्व कैटेगरी के तहत कुल 780 अभ्यर्थियों को लिस्ट में जगह दी गई है। इसके अलावा विभिन्न PwD (दिव्यांग) श्रेणियों के पात्र उम्मीदवारों को भी नियमानुसार चयन सूची में शामिल किया गया है।

बता दें कि एसएससी जेई की लिखित परीक्षा का आयोजन 3 से 6 दिसंबर 2025 को सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल परीक्षा 2026 के लिए किया गया था।ऑनलाइन आवेदन 30 जून से 21 जुलाई तक आमंत्रित किए गए थे।  9 जुलाई 2026 को प्रथम चरण का अस्थायी आवंटन (FRTA) जारी किया था।  20 और 21 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय कार्यालयों में स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन किया गया था, जो अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए, उन्हें अनुपस्थित मानकर उनके नाम अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किए गए हैं।

एसएससी के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को फाइनल रिजल्ट घोषित होने के छह महीने के भीतर संबंधित विभाग से कोई सूचना नहीं मिलती है, तो वह सीधे अपने आवंटित विभाग से संपर्क कर सकता है। आयोग दस्तावेज सत्यापन या नियुक्ति से जुड़े मामलों में कोई अलग से हस्तक्षेप नहीं करेगा।

SSC JE Final Result 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

  • स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: ​होमपेज पर दिए गए “Result” टैब पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: ​SSC JE Final Result / Merit List PDF लिंक का चयन करें।
  • स्टेप 4: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉग इन करें।
  • स्टेप 5: ​PDF फाइल खोलें और अपना नाम या रोल नंबर सर्च (Ctrl + F) करें।
  • स्टेप 6: ​भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

SSC JE FINAL RESULT PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews