SSC JE Paper 2 Exam : 7 अप्रैल को एसएससी जेई परीक्षा, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानें अन्य डिटेल्स

SSC: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2025 (पेपर-टू) अप्रैल में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 4 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।
SSC EXAM 2026

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) पेपर-2 का आयोजन 7 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 4 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इसे लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी होगी।

SSC JE: पेपर-1 में चयनित हुए 15,607 उम्मीदवार

इसके लिए सिटी स्लिप 28 मार्च 2026 को जारी की जा चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं। बता दें कि एसएससी जूनियर इंजीनियर 2025 की पेपर-1 का आयोजन 13 से 6 दिसंबर 2025 के बीच किया गया था, जिसमें कुल 15,607 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। अब इन उम्मीदवारों को पेपर-2 में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो उम्मीदवार स्क्राइब या लेखक (Scribe) का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें नए सिरे से पंजीकरण कराना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 है।

परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा में उम्मीदवारों से इंजीनियरिंग विषय से 300 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ होगी और इसमें आपके संबंधित इंजीनियरिंग विषय (सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल) से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी।
  • परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।
  • परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य होगा।

कितना मिलेगा वेतन

इस परीक्षा के माध्यम से 1700 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 6 के अनुसार ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रति माह दिया जा सकता है।

ssc je exam details

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews