SSC Exam: दिसंबर में होंगी ये दो परीक्षाएं, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?

एसएससी द्वारा अगले हफ्ते सीएचटीई पेपर-2 परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।
SSC EXAM 2026

SSC JHT Exam 2025: उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है और अब एडमिट कार्ड और स्क्राइब एंट्री पास परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किए जाने की उम्मीद है। जो उम्मीदवार (SSC CHTE Paper-I) में सफल हुए थे। वे अब SSC CHTE Paper-II की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर विजिट कर सकते है।

SSC JHT : नया नामांकन कराना अनिवार्य 

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जेएचटी पेपर-II में उम्मीदवारों की अनुवाद क्षमता और निबंध लेखन कौशल की जांच की जाएगी। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी और अवधि दो घंटे रहेगी। अभ्यर्थियों की भाषा दक्षता और विषय-ज्ञान का मूल्यांकन वर्णनात्मक रूप में किया जाएगा। अब स्क्राइब रजिस्ट्रेशन आधार ऑथेंटिकेशन प्रणाली के साथ एकीकृत कर दिया गया है, इसलिए हर इच्छुक स्क्राइब को नया नामांकन कराना अनिवार्य है।जिन उम्मीदवारों को स्क्राइब की आवश्यकता है, उन्हें तुरंत नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 5 नवंबर 2025 से पहले किए गए सभी पुराने रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए हैं।

कितने पदों को भरा जाएगा

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 457 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये, सीनियर ट्रांसलेटर को प्रतिमाह 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये और सब- इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

दिसंबर में आयोजित की जाएगी SSC CPO परीक्षा 2025

एसएससी दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सेंट्रल पुलिस आम्र्ड पुलिस फॉर्स एग्जामिनेशन, (पेपर-I) की नौ दिसंबर से 12 दिसंबर तक परीक्षा ली जाएगी। एग्जाम का यह शेड्यूल अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से चेक कर सकते हैं। परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।इस भर्ती के तहत दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर के 212 पद और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सब इंस्पेक्टर के 2861 पदों को भरा जाएगा। पेपर 1 – कंप्यूटर आधारित परीक्षा, PET / PST टेस्ट, पेपर 2 – कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

SSC JHT Notification

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/CHT%20Exam%202025%20P2%20City%20Live%20Notice%2004122025%20(1).pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews