SSC MTS 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली 8326 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

एसएससी एमटीएस के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून से लेकर 31 जुलाई तक जारी रहेगी। 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
ssc mts 2024

SSC MTS 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस और हवलदार पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 8326 है। जिसमें से मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 4887 और हवलदार के लिए 3439 पद रिक्त हैं। एसएससी एमटीएस भर्ती से संबंधित अधिसूचना आयोग ने शुक्रवार यानि आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews