SSC MTS भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 8069 उम्मीदवार चयनित, ऐसे करें चेक, जानें लिंक और स्टेप्स 

एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है। 8 हजार से अधिक उम्मीदवारों का चयन अगले तरण के लिए हुआ है। फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड जल्द उपलब्ध होंगे। 
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने 3 अगस्त को मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा भर्ती परीक्षा रिजल्ट (SSC MTS Result 2026) जारी कर दिया है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में चयनित उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, कमीशन का नाम जैसी जानकारी दी गई है। अगले चरण के लिए कल 8069 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया गया है, जो फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PET/PST) है।

एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 20 जून 2025 को जारी किया गया था। 36, 19,834 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 8, 04,633 उम्मीदवारी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 4 से लेकर 20 फरवरी को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी 3 से 6 मार्च तक उपलब्ध थी। इस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका उम्मीदवारों को दिया गया था। फाइनल आंसर-की और व्यक्तिगत परिणाम जल्द ही वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Result टैब पर क्लिक करें।
  3. अब एसएससी एमटीएस रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
  5. परिणाम को डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट निकाल कर भी रख सकते हैं।

कई उम्मीदवारों के रिजल्ट पर रोक 

दो उम्मीदवारों के रिजल्ट पर रोक संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोक लगाई गई है। जबकि 727 उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के दौरान कदाचार करते पाया गया है। जिसके कारण उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। 169 उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा डिबार्ड  किया गया है।

अब आगे क्या होगा?

एमटीएस पदों के लिए अगला चरण दस्तावेज सत्यापन का होगा। जबकि हवलदार पदों के लिए अगला चरण पीईटी/पीएसटी का होने वाला है। जिसके लिए जनरल कैटेगरी में 3136 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है, जबकि रिक्त पदों की संख्या 448 है। ओबीसी कैटेगरी के 1659, एसटी के 609, एससी के 883 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 840 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए सिलेक्ट किया गया है। एक्स सर्विस मैन कैटेगरी में 693 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया गया है। OH में 91, HH में 77 और अन्य पीडब्ल्यूडी के लिए 84 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। पीईटी/पीएसटी शेड्यूल जल्द ही जारी होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews