जारी हुई SSC MTS फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध, 24 अप्रैल तक करें डाउनलोड, फॉलो करें ये स्टेप्स

एसएससी एमटीएस फाइनल आंसर-की जारी हो चुकी है। जो निर्धारित समय के लिए उपलब्ध रहेगी। आइए जानें उम्मीदवार इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
ssc mts

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी (SSC MTS 2024) जारी कर दी है। इसी के साथ रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार डेडलाइन समाप्त होने से पहले आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

अधिकारिक नोटिस के मुताबिक आन्सर-की और रिस्पॉन्स शीट 26 मार्च से 24 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड और प्रिन्ट करने के लिए उपलब्ध रहेगी। इसे डाउनलोड करने के रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि परिणाम 12 मार्च 2025 को घोषित हुए थे। उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट के जरिए उम्मीदवार अंकों की गणना कर सकते हैं।

कितने उम्मीदवार हुए सफल?

एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से लेकर 4 नवंबर के बीच किया गया था। फरवरी में फिजिकल टेस्ट का आयोजन हुआ था। 12 मार्च को फाइनल रिजल्ट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने घोषित किया था। कुल 3428 उम्मीदवार इसमें सफल हुए थे। कदाचार के लिए 179 उम्मीदवारों के रिजल्ट पर रोक लगाई गई थी। 500 उम्मीदवारों का परिणाम रद्द कर दिया गया था। 198 उम्मीदवार डिसेबिलिटी क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पाए।

ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Login/Register” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यूजरनेम/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉग इन करते ही स्क्रीन पर उत्तर कुंजी/रिस्पॉन्स शीट का ऑप्शन दिखेगा।
  • इसे अच्छे से चेक करें। रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की को मिलाएं।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews