SSC MTS 2025: 1075 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, देखें डिटेल्स

एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 10वीं पास होना अनिवार्य है या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
SSC EXAM 2026

SSC Recruitments : कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2025 (MTS ) के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई तक अधिकारिक वेबसइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म भरने से पहले आवेदक निर्धारित पात्रता एवं मापदंड अवश्य चेक कर लें। एमटीएस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

SSC MTS Recruitment 2025

कुल पद : 1075

आयु सीमा : उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) में हवलदार के लिए उम्र सीमा 18-27 साल निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।उम्मीदवारों को कट-ऑफ तिथि (1 अगस्त, 2025) को या उससे पहले कक्षा 10 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

योग्यता : आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 10वीं पास होना जरूरी है या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।पहली बार सुधार शुल्क 200 रुपये और दूसरी बार सुधार शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 का वेतन प्रदान किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

एसएससी एमटीएस परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स की भर्ती अलग-अलग विभागों में मस्टी टास्टिंग स्टाफ, ऑफिस अटेंडेंट, ऑफिस प्यून, केयरटेकर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, लाइब्रेरी क्लर्क, क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, चौकीदार, जमादार, माली, डिलीवरी बॉय और स्वीपर समेत कई पदों पर होती है।

SSC MTS 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 26 जून 2025
  • आवेदन की आखिरी डेट- 24 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक)
  • आवेदन फीस जमा करने की आखिरी डेट- 25 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक)
  • आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो खुलने की डेट- 29 जुलाई 2025
  • आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो बंद होने की डेट- 31 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक)
  • सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की लास्ट डेट- 31 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा की डेट- 20 से 24 सितंबर 2025
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews