SSC MTS: 4 फरवरी से एसएससी एमटीएस परीक्षा, सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

SSC MTS: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ व हवलदार भर्ती परीक्षा 4 फरवरी से आयोजित की जाएगी। इसके लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। एडमिट कार्ड आज शाम तक जारी किये जा सकते हैं।
SSC EXAM 2026

मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा 4 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

एसएससी की ओर से एडमिट कार्ड जल्द ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी होंगे जहां से अभ्यर्ती लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “जिन उम्मीदवारों ने ‘अपना स्क्राइब’ चुना है, वे 2 फरवरी, 2026 (रात 11 बजे) तक अपने स्क्राइब ओटीआर को मैप कर पाएंगे। स्क्राइब एंट्री पास सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जेनरेट होगा जो अपने स्क्राइब ओटीआर सफलतापूर्वक मैप करेंगे।”उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें।

कितने पदों पर होना है भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के कुल 7948 पदों पर भर्ती की जाना है। इसमें एमटीएस कैटेगरी (18 से 25) के अंतगर्त कुल 6078 पद और एमटीएस कैटेगरी (18 से 27) के लिए कुल 732 पद निर्धारित किए गए हैं। सीबीआईसी और सीबीएन के अंतर्गत हवलदार के कुल 1138 पद रखे गए हैं।

परीक्षा पैटर्न

एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती टियर 1 एग्जाम अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 1 में न्यूमेरिकल एवं मैथमेटिकल एबिलिटी से 20 प्रश्न एवं रीजनिंग एबिलिटी एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग विषय से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 2 में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस से 25 प्रश्न एवं इंग्लिश लैंग्वेज एवं कॉम्प्रिहेंसन से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही पेपर्स को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। ध्यान रहे परीक्षा के दिन केंद्र पर एडमिट कार्ड व एक वैलिड पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना इसके केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SSC MTS Exam 2026: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘SSC MTS/Havaldar Exam City Details 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • यहां आपको Admit Card वाले सेक्शन में जाना होगा।
  • SSC MTS Admit Card 2026 Download जैसे लिंक पर जाएं।
  • अब आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स भरनी होंगी।
  • सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर हॉल टिकट आ जाएगा।
  • आप परीक्षा के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

SSC MTS Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews