SSC MTS हवलदार फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित, अहम नोटिस जारी, यहाँ जानें डिटेल 

एसएससी एमटीएस हवलदार PET/PST को लेकर नोटिस जारी किया गया है। तारीख घोषित हो चुकी है। आइए जानें फिजिकल टेस्ट कब होगा और एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?
ssc mts exam 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 20 अगस्त को एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा फिजिकल टेस्ट को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक हवलदार पदों के लिए फिजिकल टेस्ट सीबीआईसी के विभिन्न केंद्रों पर 24 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। पीईटी/पीएसटी के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सीबीटी परीक्षा का आयोजन 4 से लेकर 20 फरवरी तक किया गया था। 3 अगस्त को रिजल्ट घोषित हुए थे। इसमें कुल 8, 04, 633 उम्मीदवार शामिल हुए थे।  पीईटी/पीएसटी के लिए 8,071 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है। जनरल कैटेगरी के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की संख्या 3,136 है। ओबीसी कैटेगरी के1659, एससी कैटेगरी के 882, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 840 और एसटी के 609 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

एसएससी एमटीएस परीक्षा के तहत कुल 7,948 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से एमटीएस के लिए 6,810 और हवलदार के लिए 1,138 पद खाली हैं।  नोटिफिकेशन 26 जून को जारी किया गया था। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, PET/PST और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

कहाँ और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिशन सर्टिफिकेट यानी एडमिट कार्ड आयोग के क्षेत्रीय वेबसाइट http://ssccr.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, फिजिकल टेस्ट का पता, समय, शिफ्ट, गाइडलाइंस और अन्य जानकारी उपलब्ध रहती है।

इन स्टेप्स को करें फॉलो 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड के सेक्शन में जाएं।
  3. एमटीएस एमटीएस (एनटी), हवलदार, CBIC और CBN एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  4. नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

यहाँ देखें नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews