SSC MTS Recruitment: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

SSC mts recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती (SSC MTS 2022 Recruitment) के नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं।  सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है।  आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।  उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  नोटिफिकेशन के मुताबिक पीयून, दफ्तरी, जमादार जूनियर जेस्टेटनर ऑपरेटर, सफाई वाला, चौकीदार और माली के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी।  दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हवलदार के पद पर कुल 3603 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े…  Government Job 2022 : IIFM के 4 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता व सैलेरी, 30 मार्च से पहले करें अप्लाई

आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2022 है। उम्मीदवार ऑनलाइन 2 मई 2022 तक ही आवेदन शुल्क का भुगतान कर पाएंगे और चालान के साथ 3 मई 2022 तक उम्मीदवार आवेदन कर पाएंग।  एमटीएस के पद पर होने वाली भर्ती के जानकारी जल्द ही आयोग दे सकता है। एससी /एसटी /ओबीसी /ईडब्ल्यूएस, पीडब्लूडी  केटेगरी के उम्मीदवारों को रिजर्वेशन भी दिया जाएगा। भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…  MP: आम जनता पर महंगाई की मार! दूसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम  (minimum) 18 साल और अधिकतम (maxmum)  25 साल निर्धारित की गई है।  तो वही कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और  अधिकतम 27 वर्ष तक है, हालांकि सरकारी नियमों के तहत कुछ विशेष केटेगरी  उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी‌। ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर उम्मीदवार  आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, तो वही अनुसूचित कैटेगरी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।  आधे – अधूरे आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।  आवेदन में सुधार करने  तारीख 5 मई से लेकर 9 मई, 2022 तक होगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखे:notice_mts_22032022

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews