SSC Recruitment 2023 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, अब जनवरी में होगी यह परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी, 1800 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

SSC exam

SSC Delhi Police/ CAPF/SI Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एसएससी ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में एसआई भर्ती के लिए टियर- II परीक्षा स्थगित कर दी है। पहले यह परीक्षा 22 दिसंबर 2023 को होने वाली थी, लेकिन अब यह परीक्षा 8 जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी। एसएससी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिस भी जारी कर दिया है।

जनवरी में होगी परीक्षा

SSC के नोटिफिकेशन के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और CAPF में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए दूसरे फेज का एग्जाम अब दिसंबर की बजाए जनवरी में आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण की भर्ती में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़ी डिटेल्स चेक कर सकते हैं । वही एग्जाम के लिए हाॅल टिकट भी जल्द जारी किया जाएगा, इसके बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे टियर- I परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर- II एग्जाम में शामिल होंगे।

1800 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

गौरतलब है कि 3 से 6 अक्टूबर 2023 तक परीक्षा होने के बाद 25 अक्टूबर 2023 को आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एसआई भर्ती टियर- I परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था, इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार पीईटी/ पीएसटी परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे, पीईटी एग्जाम 14 नवंबर 2023 से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था, जिसमें सफल अभ्यर्थी टियर- II परीक्षा में शामिल होंगे। इस भर्ती परीक्षा के जरिए दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के कुल 1,876 खाली पदों को भरा जाएगा। टियर- II परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो अधिकतम 200 नंबरों के होंगे। टियर 2 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चयन मेडिकल परीक्षा के लिए किया जाएगा।

स्टेप बाय स्टेप ऐसे चेक करें नोटिस

  • उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “महत्वपूर्ण सूचना: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा, 2023 में एसआई के टियर- II का पुनर्निर्धारण” पर क्लिक करें।
  • फिर स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।नोटिस को चेक करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट देखते रहें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews