SSC Recruitment : उम्मीदवारों को राहत, आवेदन की डेट बढ़ी, अब 18 अक्टूबर तक कर सकते है Apply, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, फरवरी में परीक्षा

ssc recruitment

SSC Steno Grade C Exam Exam/SSC Recruitment : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने एसएससी स्टेनो ग्रेड सी 2018 और 2019 की आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर्स लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2018 और 2019 के लिए अपना पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर जाकर 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है।परीक्षा से जुड़े अन्य नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगी।

पढ़े आयोग का नोटिस, अब 18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

एसएससी की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संबंधित सेवा/कैडर नियंत्रण प्राधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की मुद्रित प्रति कर्मचारी चयन आयोग को भजने की अंतिम तिथि विदेश में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के निवासियों के अलावा, बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए 18 अक्तूबर, 2023 तक बढ़ा दी गई है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दी गई है।इससे पहले, आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर, 2023 तक थी। विदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए समयसीमा 17 अक्तूबर, 2023 थी।

कितनी पदों पर भर्ती, कब होगी परीक्षा

  • बता दे कि एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी नोटिफिकेशन 4 सितंबर को जारी की गई थी, एसएससी भर्ती वर्ष 2018 के लिए कुल 224 पदों और 2019 के लिए 160 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित किया जाएगा। ग्रेड सी की लिस्ट में अधिक उम्मीदवारों को जोड़ने के लिए परीक्षा दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
  • एसएससी स्टेनो ग्रेड सी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफरों की चयन सूची में वृद्धि करने के लिए केवल दिल्ली में एक सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके बारे में बाद में सूचित किया जाएगा।

ये दस्तावेज अनिवार्य

जिस विभाग या कार्यालय में अभ्यर्थी कार्यरत है उसके प्रमुख द्वारा विधिवत सत्यापित सेवा पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ की सत्यापित प्रति। आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र की प्रति। उम्मीदवार के हस्ताक्षर का सैंपल। जिस विभाग में उम्मीदवार कार्यरत है उसके विभागाध्यक्ष या कार्यालय प्रमुख द्वारा सत्यापित सेवा विवरण की प्रमाणित सत्य प्रति.
सेवा में रहते हुए विकलांग रक्षा कर्मियों के लिए प्रमाण पत्र का प्रपत्र। PwBD उम्मीदवारों के मामले में विकलांगता का प्रमाण पत्र।

कितना मिलेगा वेतन

SSC स्टेनोग्राफर की सैलरी ग्रेड ‘सी’ या ‘डी’ के मुताबिक अलग होती है। ग्रेड C का वेतन D से ज्यादा होता है। स्टेनोग्राफर पद पर काम करने वाले कैंडिडेट के कैम का हिस्सा राइटिंग/टाइपिंग/ट्रांसक्राइबिंग और ऑफिस डॉक्यूमेंट्स रखना होता है।SSC के जरिए भारत सरकार के मंत्रालय और विभागों में नौकरी करने का मौका मिलता है।स्टेनोग्राफर सी का पे स्केल 9300 रुपये से 34800 रुपये तक होता है। ग्रेड पे 4200 रुपये (वेतन बैंड 2) होता है। ग्रोस पे मंथली 50,682 रुपये तक होता है।

यहां होगी भर्तियां

निम्नलिखित सेवाओं में ग्रेड सी स्टेनोग्राफर के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है-

  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेनोग्राफर सर्विस
  • इंडियन फॉरेन सर्विस ब्रांच (बी) स्टेनोग्राफर
  • आर्म्ड फोर्स हेडक्वाटर्स स्टेनोग्राफर सर्विस
  • रेलवे बोर्ड सेक्रेटेरिएट स्टेनोग्राफर सर्विस
  • इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया स्टेनोग्राफर सर्विस
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews