Job Alert : 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, कर्मचारी चयन आयोग ने 232 पदों पर निकाली है भर्ती, 14 जून से पहले करें Apply, जानें डिटेल्स

government job

BSSC Recruitment 2023 : बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर और इंस्ट्रक्टर स्टेनोग्राफर के 232 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रकिया  जारी है और आवेदन की लास्ट डेट 14 जून है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

कुल पद- 232

पदों का विवरण

  1. प्रशिक्षक आशुलिपिक -7 पद
  2. आशुपालिका- 225 पद
  3. महिलाओं के लिए 31 पद आरक्षित

आयु सीमा : उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 1 अगस्त 2022 से आयु की गणना की जाएगी।

योग्यता : स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है उम्मीदवार को कंप्यूटर टाइपिंग या बेसिक कंप्यूटर या वर्ड प्रोसेसिंग की नॉलेज होना भी अनिवार्य है। स्टेनो इंस्ट्रक्टर पद के लिए 12वीं पास होने के साथ हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।

आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क सभी के लिए अलग-अलग तय किए गए हैं। सामान्य ईबीसी बीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 540 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। एससी एसटी पीडब्ल्यूडी महिला के उम्मीदवारों को 135 रुपए शुल्क निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा के बारे में

1. हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रश्न पूछे जाएंगे।
2. परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
3. एक प्रश्न का सही उत्तर देने पर चार अंक प्राप्त होंगे।
4. गलत उत्तर के लिए एक अंक काटे जाएंगे।
5. परीक्षा सवा दो घंटे तक होगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले बीएसएससी के आवेदन पोर्टल onlinebssc.com पर जाएं।
  2. स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर-स्टेनोग्राफर के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  4. विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews