कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली 121 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, 21 फरवरी तक करें अप्लाई, जानें पात्रता-वेतन

SSC job

SSC Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने सेक्रिटेरीएट असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 121 हैं। जिसमें से 52 पद जूनियर सेक्रिटेरिएट असिस्टेंट और 69 पद सीनियर सेक्रिटेरिएट के लिए खाली हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न विभागों और मंत्रालय में होगी।

पात्रता

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीद 21 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर पाएंगे। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 50 वर्ष है। सरकारी नियमों से तहत आयु में छूट मिलेगी। योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड) और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन मई 2024 में होगा। नियुक्ति के बाद सीनियर सेक्रिटेरिएट असिस्टेंट को 25,000 रुपये से लेकर 81,000 रुपये वेतन मिलेगा। वहीं जूनियर सेक्रिटेरिएट असिस्टेंट को 19,900 रुपये से लेकर 63,000 रुपये वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • “Recruitment” बटन पर क्लिक करें।
  • भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। दिशानिर्देश को अच्छे से पढ़ें।
  • आवेदन पत्र को सही से भरें। हस्ताक्षर, फोटो और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  •   एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिन्ट करें।
  • हस्ताक्षरित आवेदन को “क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक नंबर 12, सी.जी.ओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली 1100003” को 7 मार्च 2024 तक फॉरवर्ड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews