SSC Selection Post 12 2024: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 20 जून से परीक्षा, ये रहेंगे नियम, 2049 पदों पर होना है भर्ती, जानें डिटेल्स

SSC की ओर से सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज 12 2024 परीक्षा का आयोजन 20, 21, 24, 25 और 26 जून 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।इसमें यूपी और बिहार के कुल 69 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
SSC recruitment 2024

SSC Selection Post 12 Exam 2024 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 12 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।इस परीक्षा का आयोजन 20 से 26 जून 2024 के बीच देशभर में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।इस परीक्षा के जरिए विभिन्न पदों पर कुल 2,049 रिक्तियों को भरा जाएगा।

कब होगी परीक्षा

SSC की ओर से सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज 12 2024 परीक्षा का आयोजन 20, 21, 24, 25 और 26 जून 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।इसमें यूपी और बिहार के कुल 69 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें यूपी में 45 और बिहार के 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में अकेले में यूपी में 24 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से 2049 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें से अन्य पिछड़ा वर्ग के 456 पदों, सामान्य वर्ग के 1028 पदों, अनुसूचित जाति के 255 पदों, अनुसूचित जनजाति के 124 पदों और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 186 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे जो 4 खंडों में समान रूप से विभाजित होंगे- सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी भाषा और मात्रात्मक योग्यता। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

ये रहेंगे नियम

  • परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के बाद उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा।
  • बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • सीबीटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
  • कौशल परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा।
  • एसएससी में प्रवेश के लिए सत्यापन प्रक्रिया अंतिम चरण है, जिससे यह पता चलता है कि दस्तावेज़ में दी गई सारी जानकारी एकदम सही है।

ऐसे करें ए़डमिट कार्ड डाउनलोड 

  • स्टेप 1– सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2– ‘एडमिट कार्ड’ सेक्शन पर जाएं।
  • स्टेप 3– क्षेत्रीय वेबसाइटों की सूची से अपना क्षेत्र चुनें।
  • स्टेप 4- अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्टेप 5- इनपुट सत्यापित करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6– एसएससी चयन पोस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 7– इसे डाउनलोड करें और प्रिंट अपने पास रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews