कर्मचारी चयन आयोग ने यहां 586 पदों पर निकाली है भर्ती, 2 मई से पहले करें अप्लाई, जानें एज लिमिट और डिटेल्स

ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने 5 अप्रैल से ओएसएससी सीजीएल 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 2 मई पहले कर लें। प्रीलिम्स एग्जाम जुलाई-सितंबर 2024 तक के महीने आयोजित की जाएगी।
hurl recruitment 2024

OSSC CGL Recruitment 2024 : ओडिशा में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट परीक्षा 2024 (OSSC CGL) के तहत 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर लिंक के माध्यम से 2 मई से पहले आवेदन कर सकते हैं।

ओएसएससी सीजीएल 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 5 मई तक जमा और एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 17 मई 2024 तक किया जा सकता है। वहीं प्रीलिम्स एग्जाम जुलाई-सितंबर 2024 तक के महीने आयोजित की जाएगी।

OSSC CGL Recruitment 2024 

कुल पद 586

पदों का विवरण-

  • इंस्पेक्टर ऑफ एंडोनमेंट्स : 21 पद
  • असिस्टेंट सीटी और जीएसटी ऑफिसर : 61 पद
  • ऑडिटर : 09 पद
  • इंस्पेक्टर ऑफ कोऑपरेटिव सोसायटी : 15 पद
  • जूनियर असिस्टेंट : 480 पद

आयु सीमा – 21 से 38 साल के बीच। रिजर्व कैटेगरी को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता– ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ इंटरनेट उपयोग, ईमेल, वर्ड प्रोसेसिंग, डेटा एनालिसिस और प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर सहित बेसिक कंप्यूटर स्किल्स हासिल।
लैंग्वेज सब्जेक्ट और नॉन लैंग्वेज सब्जेक्ट के रूप में ओडिया के साथ मिडिल स्कूल एग्जाम पास की हो।

चयन प्रक्रिया- प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा, सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन 

  • ऑफिशियल वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए ‘अप्लाय’ लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपको रजिस्ट्रेशन विंडो दिखाई देगी।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

https://www.ossc.gov.in/Public/OSSC/Default.aspx

https://www.ossc.gov.in/Public/Pages/Post_detail_information.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews