SSC Recruitement 2024 : कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली है 900 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, 18 अप्रैल से पहले करें अप्लाई , जाने आयु-पात्रता

recruitment 2024

SSC Recruitment 2024 : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।एसएससी ने जूनियर इंजीनियर के कुल 966 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2024 शाम 5 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।एसएससी की ओर से सीबीटी पेपर वन के लिए संभावित तिथि 4 से 6 जून 2024 निर्धारित की गई है।

SSC JE Recruitment 2024

कुल पद- 966

आयु सीमा- अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।आयु की गणना एक अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी।इसमें अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियम अनुसार छूट दी जाएगी.

योग्यता– इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है।अभ्यर्थी नोटिफिकेशन चेक कर अपने माध्यम से एजुकेशन क्वालीफिकेशन देखकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया- जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स, मेंस के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होगा। उम्मीदवारों को सबसे पहले सीबीटी पेपर वन देना होगा और फिर सीबीटी पेपर टू देना होगा।इसके  बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम चयन के लिए मेडिकल परीक्षण होगा।

वेतनमान-  चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रति महीने 35000- 70,000 मानदेय दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क- SSC द्वारा शुरू जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, पीएच और सभी श्रेणी के महिला वर्ग के उम्मीदवारों के आवदेन शुल्क के भुगतान के लिए छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब जेईई का फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • इसके बाद फीस का भुगतान करें।
  • इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews