SSC Recruitment: सीएपीएफ-दिल्ली पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 1776 पद रिक्त, 14 मार्च तक करें आवेदन

SSC recruitment 2024

SSC Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या 1776 है। इस संबंध में जल्द ही डीटेल नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़कर आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

योग्यता

भारत, भूटान, नेपाल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सब इंस्पेक्टर जीडी के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। सब इंस्पेक्टर एग्जीक्यूटिव के लिए पुरुष उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट प्रदान किया जाएगा। एससी/एसटी कैंडीडेट्स को 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एक्स सर्विसमैन को 3 वर्ष की छूट उम्र मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये है।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • यदि नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें, तभी लॉग इन कर पाएंगे।
  • फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को जमा करें। फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को जमा करें। भविष्य के संबंध में आप फॉर्म का प्रिन्ट आउट भी अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews