SSC Recruitment 2025 : 7565 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 25 वर्ष, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

आवेदन के दौरान सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगी। एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
ssc

SSC Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 7,565 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।कैंडिडेट 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। SSC की परीक्षा सीबीटी मोड में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगी।

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2025

कुल पद: 7,565 

पदों का विवरण

  • कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष) के लिए 4408
  • कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव पुरुष एक्स सर्विसमैन और अन्य) के लिए 285
  • कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव (पुरुष एक्स सर्विसमैन- कमांडो) के लिए 376
  • कॉन्स्टेबल (एक्जीक्यूटिव)- महिला के लिए 2496

आयु सीमा: 1 जुलाई 2025 तक 18 से 25 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेण्डरी) पास होना चाहिए। दिल्ली पुलिस मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर कार्यरत या रिटायर्ड/दिवंगत स्टाफ के पुत्र और पुत्रियां 11वीं पास होने पर आवेदन कर सकेंगे। पुरुष अभ्यर्थियों के पास एलएमवी (LMV) (मोटर साइकिल या कार) का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। लर्नर लाइसेंस मान्य नहीं होगा।

आवेदन शुल्क: आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जो केवल सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को देना होगा, जबकि महिलाएं, SC/ST उम्मीदवार और योग्य पूर्व सैनिक इस शुल्क से मुक्त रहेंगे। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग और डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए ही किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया : पहला चरण यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिसंबर 2025 या फिर जनवरी 2026 में आयोजित होगी। अयोग ने अभी इसकी तारीख घोषित नहीं की है।

सैलरी: पे लेवल-3 (21700-69100/-) (ग्रुप-C)

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • नोटिफिकेशन जारी: 22 सितंबर 2025
  • ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ: 22 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्तूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 अक्तूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 29-31 अक्तूबर 2025
  • परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_DPCE_2025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews