कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली 272 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, 7 नवंबर तक करें आवेदन, जानें डीटेल

ssc recruitment

SSC Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने सीनियर सेक्रिटेरीयट असिस्टेंट/ अपर डिवीजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंट कॉम्पिटेटिव एक्जाम 2020, 2021 और 2022 के लिए भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवार 7 नवंबर तक आवेदन तक ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

वर्ष 2020 के लिए तहत 38, 2021 के तहत 153 और 2022 के तहत 81 पद रिक्त हैं। कुल मिलाकर 272 पर पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 50 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट प्रदान की जाएगी। कैंडीडेट्स द्वारा लोअर डिवीजन ग्रेड में कम से कम 5 वर्ष तक सेवा प्रदान करने का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डिपार्टमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन अगले साल फरवरी से मार्च के बीच हो सकता है। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। (आधिकारिक अधिसूचना यहाँ देखें )

ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हप्लीकेशन फॉर्म के एक कॉपी के साथ जरूरी दस्तावेजों को संबंधित सेवा/कैडर नियंत्रण प्राधिकारी द्वारा विधिवत फॉरवर्ड करना होगा। 22 नवंबर तक इसका सही पते पर पहुंचना जरूरी होगा।
पता है- क्षेत्रीय निदेशक
कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक नंबर. 12 सी.जी.ओ
कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली, 110003

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews