SSC Recruitment: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, एसएससी ने निकाली 2049 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें डिटेल

recruitment 2024

SSC Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 12 (SSC Selection Post Phase 12) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार एसएससी ने फेज 12 भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या कम है। 2049 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें से 1028 पद जनरल, 456 पद ओबीसी, 255 पद एससी, 124 पद एसटी और 186 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के रिक्त हैं।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा कि तारीख

एसएससी फेज 12 भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। परीक्षा में परीक्षा में 100 MCQ पूछे जाएंगे।परीक्षा के लिए कुल 1 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे वहीं सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। परीक्षा का आयोजन 6 से 8 मई 2024 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड अप्रैल में जारी होंगे। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च तक जारी रहेगी। 22 से 24 मार्च तक करेक्शन विंडो करेक्शन विंडो खुलेगा।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट प्रदान की जाएगी। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।<

/div>

वेतन

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में की जाएगी। नियुक्ति के बाद 5200 रुपये से लेकर 34800 रुपए तक वेतन प्रतिमाह मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान नहीं करना होगा।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले एसएससी के ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाएं।
  • यदि आप पहली बार आवेदन करने जा रहे हैं तो “Register Now” के लिंक पर क्लिक करें। यहां ईमेल आईडी, फोन नंबर, नाम और अन्य जानकारी को दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • फॉर्म में सही-सही जानकारी दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • सभी जानकारी को अच्छे से चेक करने के बाद ही “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में फीस की रिसिप्ट और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews