SSC JE Final Result 2023 : जारी किया एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Result

SSC JE Final Result 2023 : एसएससी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे है वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। अब उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज़ सत्यापन कराना होगा।

गौरतलब है कि एसएससी जेई भर्ती 2023 कुल 1324 पदों पर निकाली गई थी यह भर्ती परीक्षा दो चरणों में पूरी हुई हैं और अंतिम परीक्षा के नतीजों को जांच सकते है। उम्मीदवा नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर आपको मेन्यू में परिणाम सेक्शन पर क्लिक करें।
  • परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में डिस्प्ले होगा।
  • इस परिणामों की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करके अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews