SSC Steno and JHT : एग्जाम शेड्यूल जारी, अगस्त में इस दिन होगी परीक्षा, 698 पदों पर होना है भर्ती, जानें डिटेल्स

कर्मचारी चयन आयोग ने अगस्त में होने वाली 2 बड़ी परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है।इन भर्ती परीक्षा के माध्यम से 698 पदों को भरा जाएगा।आईए जानते है इन परीक्षाओं के बारें में विस्तार से............
ssc recruitment

SSC Exam Date 2025: अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है । कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’और ‘डी’परीक्षा 2025 और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 (पेपर-I) की तारीखों का ऐलान कर दिया है ।शेड्यूल के मुताबिक, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ की परीक्षा 6, 7, और 8 अगस्त 2025 और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा (पेपर-I) 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी ।परीक्षा हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते है।

SSC JHT : पद संख्या, वेतन और चयन प्रक्रिया

  • संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 के तहत 437 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट आदि माध्यम से किया जाएगा।
  • यह भर्ती भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ अनुवादक और उप-निरीक्षक (हिंदी अनुवादक) के पदों पर होगी।
  • इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवार JTO, JHT, JT, लेवल-6 पदों पद अभ्यर्थियों को 35400-112400 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। वहीं लेवल-7 सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर/सीनियर ट्रांसलेटर को 44900-142400/- रुपये तक प्रति माह वेतन मिलेगा।

SSC Steno: पद संख्या और चयन प्रक्रिया

  • इस भर्ती के माध्यम से 261 पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट आदि के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन जैसे तीन मुख्य विषय शामिल होंगे।
  • सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी ।
  • ग्रुप D पदों के लिए अंग्रेजी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। ग्रुप C पदों के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट और हिंदी में 55 मिनट का समय मिलेगा।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Important_notice_29072025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews