SSC Steno Exam : 6 अगस्त से परीक्षा, ऐसे डाउडलोड करें एडमिट कार्ड , जानें कितने पदों पर होगी भर्ती?

SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दी है। परीक्षा 6 से 8 अगस्त के बीच देशभर में आयोजित होगी।
SSC Recruitment 2025

SSC Exam Date 2025: अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है । कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’और ‘डी’परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है।अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। एसएससी की ओर से Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination 2025 के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE) का आयोजन 6, 7 एवं 8 अगस्त 2025 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रति ,एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य है। बिना पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा और आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे।

SSC Steno: पद संख्या और चयन प्रक्रिया

  • इस भर्ती के माध्यम से 1590 पदों को भरा जाएगा। इसमें 230 पद ग्रेड सी और 1360 पद ग्रेड डी के लिए तय है। लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट आदि के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन जैसे तीन मुख्य विषय शामिल होंगे।
  • सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी ।
  • ग्रुप D पदों के लिए अंग्रेजी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। ग्रुप C पदों के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट और हिंदी में 55 मिनट का समय मिलेगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आवेदनकर्ताओं को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर Login बटन पर क्लिक करना है।
  • हॉल टिकट अब स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_31072025.pdf

https://ssc.gov.in/login

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews