SSC Stenographer 2026: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 700 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन

SSC Stenographer 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जुलाई से अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
ssc

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत 713 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। ​आवेदन केवल SSC की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती अभियान भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और उनके अधीनस्थ कार्यालयों में पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

SSC Stenographer Recruitment 2026 (Grade C & D)

कुल पद: 713

आयु सीमा: ग्रेड सी के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और ग्रेड डी के लिए 18 से 27 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणियों जैसे SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।  आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।

​शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क: रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया: ​​चयन मुख्य रूप से दो चरणों में होगा।

  • ​कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): इसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • ​स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट: जो उम्मीदवार CBT पास करेंगे, उन्हें स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें 10 मिनट का डिक्टेशन दिया जाएगा।
  • परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

​महत्वपूर्ण तिथियाँ (Key Dates)

  • ​​नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 24 अप्रैल 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 अप्रैल 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • ​ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 16 मई 2026
  • ​आवेदन सुधार विंडो कब खुलेगी: 20 मई से 21 मई 2026 तक
  • ​कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): जुलाई-अगस्त 2026 (संभावित)

SSC Stenographer 2026 Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews