बड़ी अपडेट, SSC स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट की तारीख घोषित, अहम नोटिस जारी, आयोग ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह 

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी स्किल टेस्ट अप्रैल में होगा। शेड्यूल जारी हो चुका है। लिखित परीक्षा का परिणाम 5 मार्च को जारो हुआ था।
SSC EXAM 2026

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती (SSC Stenographer Skill Test) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने अहम नोटिस जारी किया है। स्किल टेस्ट की तारीख घोषित हो चुकी है। एग्जाम 16 और 17 अप्रैल को आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों या निर्दिष्ट केंद्रों पर आयोजित होगा। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी है।

बता दें एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में 10 और 11 दिसंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित हुई थी। परिणाम और कट-ऑफ अंक 5 मार्च 2025 को घोषित हुए थे। जनरल के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और अन्य उम्मीदवारों के लिए 20% था।

कितने उम्मीदवारों होंगे स्किल टेस्ट में शामिल? 

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी स्किल टेस्ट के लिए कुल 9345 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। वहीं ग्रेड डी स्किल टेस्ट के लिए 26610 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। फाइनल आन्सर-की और स्कोरकार्ड अभी तक जारी नहीं हुए हैं।

रिक्त पदों की संख्या

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी स्टेनोग्राफर के लिए फाइनल वैकेंसी की घोषणा कर दी है। कुल 1926 पदों पर भर्ती होने वाली है। इसमें ग्रेड सी के लिए 239 और ग्रेड डी के लिए 1,678 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।

स्किल टेस्ट के बारे में

स्किल टेस्ट के दौरान उम्मीदवार 10 मिनट के भीतर इंग्लिश/हिन्दी डिक्टेशन के लिए ग्रेड डी के लिए 100 wpm और ग्रेड सी के लिए 80 wpm स्पीड के साथ कंप्यूटर पर स्टनाग्रफी करनी होगी।

ये रहा पूरा शेड्यूल 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews