CG Teacher Recruitment: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

CGSSB Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने असिस्टेंट टीचर के 2,292 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की लास्ट डेट 21 अगस्त 2026 निर्धारित है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स...
teacher Vacancy2026

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB / CG Vyapam) ने स्कूल शिक्षा विभाग के तहत सहायक शिक्षकों के 2,292 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो चुकी है।

इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में गलती होने पर 22 से 24 अगस्त 2026 तक सुधार का मौका मिलेगा। परीक्षा अक्टूबर महीने में छत्तीसगढ़ के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

CGSSB Assistant Teacher Recruitment Details

पदों का विवरण

  • सहायक शिक्षक (ई-कैडर) के 795 पद
  • सहायक शिक्षक (टी-कैडर) के 1,497 पद

​शैक्षणिक पात्रता : न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (उच्चतर माध्यमिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के पास D.El.Ed. / D.Ed. या B.Ed. की डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए और साथ ही CG TET (पेपर-1) या CTET (पेपर-1) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी व ओबीसी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य (General) वर्ग के लिए 350, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 250, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के लिए 200 आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना होगा।

​चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा: चयन 150 अंकों की OMR-आधारित बहुविकल्पीय (MCQ) लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
  • ​दस्तावेज़ सत्यापन: लिखित परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तिथि: 24 जुलाई 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • ​त्रुटि सुधार का समय: 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक
  • ​संभावित परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की संभावित तिथि: 05 अक्टूबर 2026

इन बातों का रखें ध्यान

शिक्षक भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जो विभाग द्वारा निर्धारित सभी शर्तों को पूरा करते हों। ऑनलाइन आवेदन केवल आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया और फॉर्म भरने के निर्देश CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध “Instructions to Fill the Form” लिंक में देखे जा सकते हैं। इसमें परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, रिक्तियों का वर्गवार विवरण, आवेदन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

CGSSB Assistant Teacher Bharti Notification

CGSSB Assistant Teacher Recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews