
Staff Selection Commission 2023 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC 2023) के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एसएससी ने शनिवार को सत्र 2023-24 के लिए प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया, जो परीक्षा कैलेंडर एसएसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके तहत जनवरी से दिसंबर तक 15 परीक्षाएँं आयोजित की जाएंगी, जिसके माध्यम से विभिन्न पदों पर मंत्रालय में भर्ती होगी। एग्जाम कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। आयोग ने जारी कैलेंडर में SSC द्वारा भरी जाने वाली कई रिक्तियों के लिए टेंटेटिव एग्जाम डेट, ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा और नोटिफिकेशन रिलीज डेट्स जारी की हैं।
देखें कब होगी कौन सी परीक्षा
- असम राइफल्स परीक्षा 2022 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA। SSF और राइफलमैन (GD) में कांस्टेबल (GD) जनवरी-फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।
- संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा, 2022 मार्च 2023 में आयोजित की जाएगी.
- मल्टी टास्किंग (नॉनटेक्निकल) स्टाफ, और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन 17 जनवरी, 2023 को जारी किया जाएगा ।
- टियर-I परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी. SSC CGL 2023 परीक्षा का नोटिफिकेशन 01 अप्रैल 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा जून-जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी।
- कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा का नोटिफिकेशन 09 मई 2023 को जारी होगा और टियर 1 परीक्षा जुलाई-अगस्त 2023 में आयोजित की जाएगी।
- सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा-2023 के लिए अगले साल 24 फरीवर से 17 मार्च तक आवेदन एवं मई-जून में परीक्षा होगी।
- जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन 26 जुलाई 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित की जाएगी।
- दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2023 में सब-इंस्पेक्टर के लिए नोटिफिकेशन 20 जुलाई, 2023 को जारी होगा और परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित की जाएगी।
- स्टेनोग्राफ ग्रेड सी एंड डी परीक्षा-2023 के लिए दो अगस्त से 24 अगस्त तक आवेदन एवं अक्तूबर-नवंबर 2023 में परीक्षा
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एंड सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा (पेपर-1) -2023 के लिए 22 अगस्त से 12 सितंबर तक आवेदन एवं अक्तूबर-नवंबर में परीक्षा होगी।
- इनके अलावा अन्य आठ अन्य कॉम्पटेटिव डिपार्टमेंटल परीक्षाएं दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच कराई जाएंगी।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

