कर्मचारी चयन आयोग ने यहां 5600 पदों पर निकाली है भर्ती, 24 सितंबर से पहले करें आवेदन, जानें वैकेंसी डिटेल्स

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12 (10+2) होनी चाहिए। 10वीं में हिंदी या संस्कृत का एक विषय के रूप में पढ़ाई करना जरूरी है। उम्मीदवारों को उच्च शिक्षा के लिए कोई एक्स्ट्रा क्रेडिट नहीं मिलेगा।
CGPSC Recruitment 2026

HSSC Constable Vacancy 2024: हरियाणा में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन आयोग ने 5,600 कांस्टेबल रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर 24 सितंबर तक आवेदन कर सकते है।

ऐसे कैंडिडेट्स जो ग्रुप सी पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) में क्वालिफाई हैं और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे ही इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं।चयन के लिए सबसे पहले सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा,इसके बाद इन अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज) के लिए बुलाया जाएगा।

HSSC Constable Recruitment  

पद का नाम: कांस्टेबल

कुल पद: 5,600

पद विवरण:

  • कैटेगरी- 1 (मेल कैंडिडेट्स, सामान्य ड्यूटी): 4,000 पद
  • कैटेगरी- 2 (फीमेल कैंडिडेट्स, सामान्य ड्यूटी): 600 पद
  • कैटेगरी- 3 (मेल कैंडिडेट्स, इंडिया रिजर्व बटालियन): 1,000 पद

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर 2024 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12 (10+2) होनी चाहिए। 10वीं में हिंदी या संस्कृत का एक विषय के रूप में पढ़ाई करना जरूरी है। उम्मीदवारों को उच्च शिक्षा के लिए कोई एक्स्ट्रा क्रेडिट नहीं मिलेगा।

चयन प्रक्रिया:

  • शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) – 2.5% वेटेज
  • लिखित परीक्षा – 90% वेटेज
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) – 2% वेटेज
  • दस्तावेज़ सत्यापन – 5% वेटेज (एनसीसी के लिए 3% और सामाजिक-आर्थिक
  • मानदंडों के लिए 2.5%)
  • मेडिकल परीक्षा

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 सितंबर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews